नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

भारत में होगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन, जाने क्या होगा खास

भारत में होगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन, जाने क्या होगा खास
Share

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप (2022 FIFA under-17 Women’s World Cup) का आयोजन भारत में किया जायेगा। इससे पहले भारत 2021 में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने वाला था, परन्तु कोरोनावायरस महामारी के चलते इसे रद्द कर दिया गया है। अब फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में 11 से 30 अक्टूबर, 2022 के दौरान किया जायेगा। यह भारत में होने वाला दूसरा फीफा टूर्नामेंट होगा, इससे पहले भारत ने 2017 पुरुषों के अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का आयोजन सफलतापूर्वक किया था।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप
2022 में फीफा द्वारा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में किया जायेगा। पहले इस विश्व कप का आयोजन भारत में 2020 में किया जाना था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया है। अब इसका आयोजन वर्ष 2022 में भारत द्वारा किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

फीफा
फीफा के सदस्य देशों को छह संघों के तहत वर्गीकृत किया गया है। भारत एशियाई फुटबॉल परिसंघ के अंतर्गत आता है। फीफा की स्थापना 1904 में डेनमार्क, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड, स्वीडन, स्पेन और स्विट्जरलैंड के संगठनों के बीच प्रतिस्पर्धा की देखरेख के लिए की गई थी। फीफा का मुख्यालय ज्यूरिख में स्थित है। फीफा स्विट्जरलैंड के कानून के तहत स्थापित एक संघ है।

 


Share

Leave a Reply