नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी में मिला मंकीपॉक्स का पांचवा मरीज, इस अस्पताल में भर्ती

राजधानी में मिला मंकीपॉक्स का पांचवा मरीज, इस अस्पताल में भर्ती
Share

 नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवा मरीज मिला है। यहां महिला को तेज बुखार और हाथ में दाने होने के बाद लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP हॉस्पिटल) में भर्ती करवाया गया था। अब महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

दिल्ली में यह दूसरी महिला है, जिसमें मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स संक्रमण के अन्य तीनों मरीज पुरुष हैं। वहीं दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

एलएनजेपी हॉस्पिटल के एमडी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक मरीज को एनएलजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके सैंपल की जांच में मंकीपॉक्स संक्रमण पाया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली में मंकीपॉक्स संक्रमण का यह पांचवां केस था। एलएनजेपी हॉस्पिटल फिलहाल मंकीपॉक्स के कुल 4 मरीज भर्ती हैं, जबकि एक व्यक्ति पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुका है।

दिल्ली में मंकीपॉक्स के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में इस संक्रमण से संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 10 हो गई है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य इमरजेंसी घोषित किया है।


Share

Leave a Reply