BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को यूपी सरकार ने बनाया ओडीओपी का ब्रांड एम्बेसडर

 फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को यूपी सरकार ने बनाया ओडीओपी का ब्रांड एम्बेसडर
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को अपनी अति महत्वकांक्षी योजना एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री कांगना रनौत ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री ने ओडीओपी उत्पाद भेंट किया। उन्होंने बताया कि वह ओडीओपी की ब्रांड एम्बेसडर होंगी।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा शुरू की गई एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के जरिए यूपी के एक-एक जिले के उद्यम कौशल का डंका दुनिया में बजाने के लिए कई प्रयास शुरू हुए हैं।
 
एक जिला एक उत्पाद योजना को प्रदेश सरकार ने यूपी के स्वदेशी और विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए शुरू की गयी है। जिलों में पारंपरिक शिल्प एवं लघु उद्यमों के संरक्षण के लिए और उसमें अधिक से अधिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया था। इस योजना का उद्देश्य है कि यूपी के हर जिलों का अपना एक प्रोडक्ट होगा, जो उस जिले की पहचान बनेगा। यह बिजनेस सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम की श्रेणी में रखा गया है। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के भी अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

Share

Leave a Reply