BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी...दिखें टॉपर्स की लिस्ट

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी...दिखें टॉपर्स की लिस्ट
Share

 रायपुर : अगर आप भी UPSC मेन्स 2023 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे है तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज करीब 1 बजे सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2023 ) जारी कर दिया है।

बता दें 2 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2024 तक चली इंटरव्यू की प्रक्रिया के बाद यह रिजल्ट फाइनल हुआ है। परीक्षार्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इस साल परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है।

संजय पिल्ले की बेटी ने को मिली UPSC परीक्षा में कामयाबी

वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजी संजय पिल्ले की पुत्री अनुषा पिल्ले ने 202 रैंक हासिल की है। इससे पहले पिछले वर्ष अनुषा के भाई ने भी आईएएस पास किया। वे ओडिशा कैडर में कार्यरत हैं। इतना ही नहीं, उनकी मां रेणु पिल्ले छत्तीसगढ़ में एसीएस हैं। वहीं उनके नाना आंध्रप्रदेश रिटायर्ड मुख्य सचिव रहे हैं।

गौरतलब है कि इस साल कुल 1016 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की गई है, परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।

सीएसई प्री के बाद मुख्य परीक्षा में पास हुए करीब 2846 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1143 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें आईएएस के 180, आईपीएस के 200, आईएफएस के 37 के पद शामिल थे।

ये रही टॉपर्स की लिस्ट

  1. आदित्य श्रीवास्तव
  2. अनिमेश प्रधान
  3. डोनुरु अनन्या रेड्डी
  4. पी के सिद्धार्थ रामकुमार
  5. रूहानी
  6. सृष्टि डबास
  7. अनमोल राठौड़
  8. आशीष कुमार
  9. नौशीन
  10. ऐश्वर्यम प्रजापति
  11. कुश मोटवानी
  12. अनिकेत शांडिल्य
  13. मेधा आनंद
  14. शौर्य अरोड़ा
  15. कुणाल रस्तोगी
  16. अयान जैन
  17. स्वाति शर्मा
  18. वरदाह खान
  19. शिवम कुमार
  20. आकाश वर्मा

Share

Leave a Reply