बड़ी खबर : आर्थिक पैकेज पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रेस कांफ्रेंस शुरू, जाने क्या कहा वित्त मंत्री ने
नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज की घोषणाओं में कृषि और उससे संबंधित गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा.
वित्त मंत्री ने कहा कि मैं आज 11 घोषणा करूंगी, जिनमें से 8 बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, क्षमता और बेहतर लॉजिस्टिक के निर्माण से संबंधित हैं, जबकि बाकी 3 प्रशासनिक सुधारों से संबंधित हैं.
Government to immediately create a Rs 1 lakh crore Agri-Infrastructure Fund for farm gate infrastructure for farmers:
— ANI (@ANI) May 15, 2020
FM Nirmala Sitharaman pic.twitter.com/oimwGVZths
आत्म निर्भर भारत के लिए पीएम ने सप्लाय चेन और टेक्नोलॉजी सुधारों का ज़िक्र किया था. भारत के किसानों ने हमेशा विपरीत हालात में अपनी क्षमता दिखाई है. भारत दूध, जूट का नम्बर वन उत्पादक है. गन्ने कपास समेत कई उत्पादों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि एमएसपी के लिए 74,300 करोड़ दिए गए हैं. पीएम किसान फंड के तहत किसानों को 18700 करोड़ रुपये दिए गए हैं. साथ ही भंडारण की कमी होने के कारण किसानों को परेशानी होती है. कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं. इससे कोल्ड स्टोरेज आदि बनाए जाएंगे |







.jpeg)












