BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत देश के वित्त मंत्री ने किया 1 लाख 70 हजार करोड़ के राहत पैकेज का एलान, जाने क्या क्या कहा वित्त मंत्री ने

भारत देश के वित्त मंत्री ने किया 1 लाख 70 हजार करोड़ के राहत पैकेज का एलान, जाने क्या क्या कहा वित्त मंत्री ने
Share

नई दिल्लीकोरोना संकट के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं. वित्त मंत्री इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े आर्थिक पैकेज का एलान किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के एलान के बाद गरीबों को मदद चाहिए, इसलिए मदद पहुंचाना जरूरी है. हमारी कोशिश है कि कोई भूखा ना रहे. गरीबों और प्रवासियों के लिए हमारा पैकेज तैयार है. यह एक लाख सत्तर हजार करोड़ का है. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा : 

अप्रैल के पहले हफ्ते में किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में 2000 रुपये की किश्त डाल दी जाएगी. इसका फायदा 8.69 करोड़ किसानों को इसका फायदा मिलेगा. मनरेगा के तहत मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाकर 180 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये कर दी गई है. इसका फायदा पांच करोड़ परिवारों को फायदा होगा | 

वित्तमंत्री ने कोरोना से लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके लिए 50 लाख रुपये जीवन बीमा का एलान किया. वित्त राज्य मंत्र अनुराग ठाकुर ने कहा कि अन्न और धन दोनों तरीकों से मदद करेंगे. वित्त मंत्री ने कहा- अगले तीन महीनों तक 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो ज्यादा राशन (गेहूं या चावल) मिलेगा. इसके साथ ही हर घर को उनकी पसंद की एक किलो दाल भी दी जाएगी.

60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक, विधवा और दिव्यांगजनों को एक हजार रुपये अगले तीन महीने में दो किश्तों में मिलेगा. इस फैसले से तीन करोड़ गरीब वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांदजनों को फायदा होगा. यह सारा फैसला डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से उनके खाते में जाएगा. मनरेगा और पीएम किसान का पैसा भी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ही जाएगा.

महिला जनधन खाता धारकों को अगले तीन महीने तक 500 रुपये दिए जाएंगे. इससे 20 करोड़ महिलाओं को फायदा होगा. यह पैसा भी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत दिया जाएगा. अनुराग ठाकुर ने कहा- सरकार कठिन वक्त में मातृ शक्ति के साथ है.

स्वयं सहायता समूह के लिए भी एलान किया गया. वित्त मंत्री ने कहा- 63 लाख स्वयं सहायता समूह जो इस देश में काम कर रहे हैं, सात करोड़ परिवारों के 35 करोड़ लोग जुड़े हैं. स्वयं सहायता समूह को 10 लाख रुपये मिलता था बिना गारंटी के उसे बढ़ाकर बीस लाख किया जा रहा है.

उज्जवला स्कीम के तहत भी वित्त मंत्री ने बड़ा एलान किया. वित्त मंत्री ने रसोई गैस की दिक्कत महिलाओं को ना हो इसलिए उन्हें मुफ्त में अगले तीन महीने तक तीन गैस सिलेंडर मिलेंगे. इस फैसले से 8.3 करोड़ बीपीएल परिवारों को फायदा होगा.

वित्त मंत्री की ओर से संगठित क्षेत्र के लिए भी बड़ा एलान किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया- संगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए और वो संस्थान जहां 100 से कम कर्मचारी हैं या ऐसे संस्थान जहां 90% कर्मचारियों की सैलरी 15000 से कम है उनके लिए बड़ा है. इनके ईपीएफ का 12% जो कर्मचारी देता है और 12% एंप्लॉयर देता था, यह दोनों ही अगले तीन महीने तक सरकार देगी. पीएफ स्कीम रेगुलेशन में बदलाव कर नॉन रिफंडेबल एडवांस 75 फीसदी जमा रकम या तीन महीने के वेतन को निकालने की सुविधा भी दी जाएगी.

वित्त मंत्री ने एलान किया- कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के वेलफेयर फंड में 31 हजार करोड़ है और 3.5 करोड मजदूर हैं. राज्य सरकारों से कहा गया कि उन्हें किसी भी आपदा की स्थिति में मदद करें. लॉकडाउन में ऐसे हालात हैं, इस धन का इस्तेमाल कर हम चाहते हैं राज्य सरकारें उन्हें फायदा पहुंचाएं.


Share

Leave a Reply