सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवारों को 25 -25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग। सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर दो मृतक के परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा 25 -25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के ग्राम पाउरखेड़ा निवासी सोहनलाल पिता स्वर्गीय मनीष सिंह पुडो की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी। स्व. सोहनलाल की माता लच्छो बाई पुडो के लिए 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार दुर्ग जिले के ग्राम अछोटी निवासी ग्वालिन बाई की सड़क दुर्घटना से मृत्यु हो जाने पर उनके पुत्र शिवकुमार देशमुख के लिए 25 हजार रूपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की गई है।







.jpeg)












