डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, पड़ सकती है मुश्किलों में, जाने पूरी खबर...
चंडीगढ़। डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है बताया जा रहा है की गुरुग्राम एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने डांसर सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कैंटर चालक की शिकायत के बाद पुलिस ने सपना नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। लेकिन इस पर सपना की ओर से किसी तरह का जवाब नहीं आने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। दरअसल 25 दिसम्बर की रात हीरो होंडा चौक के पास कैंटर और सपना चौधरी की फॉरच्यूनर के बीच भिड़ंत हुई थी। ये फॉरच्यूनर कार सपना चौधरी के नाम है। टक्कर के बाद कैंटर चालक ने इस मामले में शिकायत दी थी।
नोटिस का जवाब नहीं-
कैंटर चालक की शिकायत के बाद सपना चौधरी के ही खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एसएचओ बी कुमार ने कहा कि हमें एक मिनी ट्रक चालक से 25-26 दिसंबर की रात को उनके वाहन और कार के बीच दुर्घटना की शिकायत मिली। कार सपना चौधरी (नर्तकी) के नाम पर पंजीकृत है, फिर भी जांच की जा सकती है कि कार में कौन था। वहीं नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के वक्त किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। जब सपना की गाड़ी की जांच की गई तो वह गाड़ी में नहीं थीं और वह इस मामले में किसी तरह की FIR नहीं चाह रही थीं। लेकिन अब एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।







.jpeg)












