नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री-आईजी समेत 6 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री-आईजी समेत 6 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Share

आइज़ोल: असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर दोनों सरकार आमने सामने हैं। हिंसक झड़प में 7 लोगों की जान जाने के बाद अब मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री, आईजी समेत 6 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं सभी को 1 अगस्त यानी रविवार को थाना बुलाया गया है।

बता दें कि सीमा पर हिंसक झड़प को लेकर दोनों राज्यों में तनाव जारी है। खूनी झड़प में मौत के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ आएआईआर दर्ज की गई है। मिजोरम पुलिस ने मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया है।

वहीं मिजोरम ने असम पर आरोप लगाया कि सीमा विवाद की शुरुआत असम से हुई है। असम की ओर से पहली फायरिंग की गई, जिसके बाद मिजोरम पुलिस ने जवाब दिया। वहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा उनके भाई की तरह हैं और वे इस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे।

दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच बीते 26 जुलाई को हुई हिंसक झड़प में कछार के पुलिस अधीक्षक वैभव चंद्रकांत निंबालकर के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) समेत पांच पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक की मौत हो गई थी। इसके अलावा घटना में कछार एसपी समेत 50 अन्य घायल हो गए थे।


Share

Leave a Reply