गुढ़ियारी में मिर्ची गोडाउन में लगी आग,खरखराहट से लोग हुये परेशान, जाने पूरी खबर
रायपुर | गुढिय़ारी इलाके में स्थित मिर्ची गोडाउन में आग लगने से लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हो रही है। आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग की दो गाड़ी आग पर काबू पाने के लिये घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुढिय़ारी क्षेत्र में मुर्राभट्टी के पास स्थित मिर्ची गोडाउन में आग लगने के चलते क्षेत्र में मिर्ची की खरखराहट से लोग अपने घरों के बाहर निकल गये। घटना के संबंध में पता चलते ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना स्थल पर पहुचकर फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ा आग पर काबू पायी जिसके बाद मिर्ची की खरखराहट से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।







.jpeg)












