डीटीसी बस में लगी आग, यात्रियों ने भागकर बचाई जान
नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली में सोमवार रात 10.30 बजे सड़क पर डीटीसी की एक बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना एम्स के गेट नंबर छह के पास हुई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
दमकल विभाग के मुताबिक, हादसे में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल गए थे।







.jpeg)












