प्लाईवुड की कंपनी में लगी आग, स्थानीय लोगों में दहशत
अलपुझा : केरल में अलपुझा के चेरथलाई के पल्लीपुरम में मालाबार सीमेंट फैक्ट्री के पास बुधवार को एक प्लाईवुड (लकड़ी) निर्माण कंपनी में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार,तड़के साढ़े तीन बजे कंपनी में आग लग गई। जिसकी आवाज बहुत तेज थी। आग की लपटें आसमान में दिख रही थीं।
आग पर काबू पाने के लिए अलपुझा और कोच्चि से दमकल की कम से कम 12 गाडिय़ां मौके पर मौजूद है। कंपनी की छत से निकलने वाले घने धुएं के साथ भीषण आग की लपटों से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।







.jpeg)












