राजधानी के जूता फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 26 गाडिय़ां मौके पर
नईदिल्ली। दिल्ली के लॉरेंस रोड स्थित जूते-चप्पल बनाने की एक फैक्टरी में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह 9:46 बजे के आसपास की है। सूचना मिलते ही दमकल की 26 गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।
फिलहाल घटना में किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को मायापुरी इलाके के एक जूता फैक्टरी में आग लग गई थी। इस दौरान भी दमकल की 20 गाडिय़ां बुलाई गई थीं। वहीं पिछले महीने यानी दिसंबर में अनाज मंडी इलाके में एक अवैध कारखाने में भीषण आग की घटना हो गई थी, जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे।







.jpeg)












