नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मारूति कार शो-रूम के पीछे रखे सामान में लगी आग, जाने कहा की है ये घटना

मारूति कार शो-रूम के पीछे रखे सामान में लगी आग, जाने कहा की है ये घटना
Share

जगदलपुर | दंतेवाड़ा-गीदम मार्ग पर स्काई आटोमोबाइल मारूति कार शो-रूम पीछे कबाड़ में आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। स्काई मारूति शो-रूम के पीछे कबाड़ में रखे हुए प्लास्टिक के समान, वाहन के एसी के कचरे रखे हुए थे, जिसमें आग लगने से जल्द ही आग भड़क गई। तत्काल आग बुझाने के लिए अग्रिशमन सेवा को फोन कर के बुलाया गया, जिन्होंने समय पर पहुंचकर आग बुझा दिया।  शो-रूम के कर्मचारियों से चर्चा करने पर बताया गया कि शो-रूम के किसी वाहन को या शो-रूम में सर्विस के लिए लाये गये किसी भी ग्राहक के वाहन को नुकसान नहीं हुआ है। आगजनी का पूरा मामला शो रूम के पीछे कबाड़ में होने के कारण और इस पर जल्द ही काबू पा लेने से बड़ी घटना घटित होने से बच गई। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व हुंडई कार शो रूम में आग लगने से यहां लाये गये सर्विस के लिए ग्राहकों के 04 वाहन जलकर खाक हो गये थे। कुछ दिनों के अंतराल में कार शो रूम में आग लगने की यह दूसरी घटना है। 

 

Share

Leave a Reply