BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में पेट्रोल की कीमतों पर लगी आग, प्रति लीटर पेट्रोल 110 रुपये से पार

राजधानी में पेट्रोल की कीमतों पर लगी आग, प्रति लीटर पेट्रोल 110 रुपये से पार
Share

नई दिल्ली | देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। हर कोई इन बढ़ती कीमतों से परेशान है। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। आज यानी 10 अक्टूबर को लगातार छठे दिन देशभर में वाहन ईंधन के दामों में इजाफा किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यह पेट्रोल 30 पैसे जबकि डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। आलम यह है कि दिल्ली में पेट्रोल 104 रुपये जबकि मुंबई में 110 रुपये के पार चला गया है। 

ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में  पेट्रोल 103.84 रुपये से बढ़कर 104.14 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया जबकि डीजल  92.82 रुपये लीटर हो गया ,जो शनिवार को 92.47 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमतों में तेजी की वजह से घरेलू बाजार में वाहन ईंधन के दाम सर्वकालिक उच्च स्तर पर हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 110.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 100.66 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.80 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 95.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इशी तरह चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.53 रुपये प्रति लीटर व डीजल 97.26 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। 
आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं। आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड। अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी।
चार प्रमुख महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नी) में मुंबई में पेट्रोल और डीजल सबसे ज्यादा महंगा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 110 रुपये के पार निकल गया है। यहां पेट्रोल के दाम 109। 83 रुपये से चढ़कर 110।12 रुपये प्रति लीटर पहंच गए जबकि डीजल 100। 66 रुपये प्रति लीटर हो गया। कल यानी शनिवार को यहां डीजल ने शतक लगाया था।
 

 


Share

Leave a Reply