BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फायर फाइटर सिलेंडर बंधे युवक की तालाब में मिली लाश

फायर फाइटर सिलेंडर बंधे युवक की तालाब में मिली लाश
Share

कोरबा।  बांगो थाना मुख्यालय से चार किमी दूर एक तालाब में आज सुबह फायर फाइटर सिलेंडर बंधे 25 से 30 वर्ष के मध्य आयु के युवक की लाश मिलने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती हेतु आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ ही जिले के पुलिस कंट्रोल रूम को भी उसकी शिनाख्त हेतु सूचना वायरलेस के माध्यम से प्रेषित कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह बांगो थाना प्रभारी एस एस पटेल को सूचना मिली कि बांगो थाना से चार किमी दूर स्थित तालाब में एक युवक की फायर फाइटर सिलेंडर बंधी हुई लाश तैर रही है। सूचना मिलने पर टीआई पटेल अपने हमराह स्टाफ  के साथ घटना स्थल पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को तालाब में भेजकर उन्होंने लाश को तालाब से बाहर सतह पर निकलवाया। जिसके बाद प्रथम दृष्टया पुलिस द्वारा विवेचना कार्रवाई शुरू की गई। मृतक के बाएं हाथ में नरेश-प्रभा गोदना से लिखा हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा उसकी शिनाख्त की प्रयास की जा रही है।


इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए टीआई पटेल ने बताया कि मृतक नरेश कौन है और उसके हाथ में किस प्रभा नाम की महिला या युवती का नाम गोदना के माध्यम से उल्लेखित है। इसकी तहकीकात की जा रही है। इसलिए पूरे हुलिया के साथ आसपास के इलाकों में मुनादी भी कराई गई है। मृतक सिलेंडर बंधे हालत में कैसे तालाब में पहुंचा। अगर उसका उद्देश्य स्नान करना होता तो अपने शरीर में फायर फाइटर  सिलेंडर बांधकर पेंट-शर्ट के साथ तालाब में नहीं जाता। इसलिए मामला पूरी तरह से संदिग्ध नजर आ रहा है। फि लहाल शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद उसे पीएम के लिए पोड़ी उपरोड़ा पीएचसी के चीरघर भिजवा दिया गया है। विस्तृत पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद एवं मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही इस पूरे मामले रहस्योद्घाटन होता है उसके बाद ही इस पूरे मामले में तस्वीर स्पष्ट पुलिस के द्वारा की जाएगी।
 

Share

Leave a Reply