BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गोलीबारीः ओवरटेक कर रोका और खाली कर दी दो पिस्टलें, CCTV फुटेज आया सामने

गोलीबारीः ओवरटेक कर रोका और खाली कर दी दो पिस्टलें, CCTV फुटेज आया सामने
Share

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के पुराना जीरो माइल और विजय छपरा के बीच एनएच पर बाइक सवार अपराधियों ने मुखिया के भाई नवल किशोर सिंह को गोलियों से भून डाला। सरेराह हुई सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बाइक सवार अपराधियों ने नवल किशोर को ओवरटेक किया और उन पर गोलियां बरसा दीं। एक पिस्टल खाली होने के बाद दूसरी पिस्टल की गोलियां उन पर उतार दी गईं।
नवल किशोर के भाई शिवहर के श्यामपुर भट्ठा के पूर्व मुखिया थे। उनकी पहले ही गोली मारकर हत्या हो चुकी है। नवल जमीन कारोबारी थे और अहियापुर के सहवाजपुर में रहकर अपना कारोबार कर रहे थे। जीरो माइल से सीतामढ़ी की ओर जाते समय बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें ललकारने के बाद ओवरटेक किया। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश उतरा और पिस्टल से उन पर गोलियां बरसाने लगा। नवल बचने की कोशिश करने लगे लेकिन गोलियां लगने के कारण उठ भी नहीं सके। पूरी पिस्टल खाली करने के बाद बदमाश अपने दूसरे साथी के पास पहुंचा। उससे एक और पिस्टल ली और दोबारा आकर नवल किशोर पर गोलियां बरसाने लगा।


बेहद दुस्साहसिक अंदाज में बदमाश ने झुक-झुककर सीधे नवल किशोर के सीने में गोलियां मारीं। पूरी पिस्टल खाली करने के बाद अपने साथी के साथ फरार हो गया। वारदात के दौरान आसपास से लोग वाहनों से गुजरते रहे लेकिन किसी ने वहां रुकने की जहमत नहीं उठाई।
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने नवल के शव को एसकेएमसीएच भेज दिया है। मामले की तफ्तीश में नगर डीएसपी रामनरेश पासवान व डीआईयू की टीम जुट गई है। पुलिस गैंगवार में हत्या करने की आशंका जता रही है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि परिजन के बयान के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा।
सुबह में बाइक से जा रहा था शिवहर
नवल किशोर सिंह वर्तमान में अहियापुर के सहबाजपुर में घर बनाकर परिवार के साथ रहते थे। बुधवार की तड़के सुबह शिवहर स्थित गांव जाने के लिए अकेले बाइक से निकले थे। जैसे ही पुराना जीरो माइल विजय छपरा के बीच मे बाइक सवार अपराधी गोलियों की बौछार कर दी। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि नवल को कितनी गोलियां लगी हैं। सीसीटीवी से लग रहा है कि उन्हें एक दर्जन गोलियां मारी गई हैं।

 source: hindustan


Share

Leave a Reply