BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोनाक्षी की शादी का पहला कार्ड सलमान खान को,मेकअप आर्टिस्ट का दावा-22 जून को सगाई, 23 को रिसेप्शन

सोनाक्षी की शादी का पहला कार्ड सलमान खान को,मेकअप आर्टिस्ट का दावा-22 जून को सगाई, 23 को रिसेप्शन
Share

 सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते के बारे में कम जानकारी रखी है, लेकिन उनके लगातार एक साथ दिखने और मीडिया पोस्ट से उनके मजबूत रिश्ते का पता चलता है। इस महीने की शुरुआत में, जहीर ने सोनाक्षी के जन्मदिन पर फोटोज शेयर की थीं और प्यार में होने के बारे में हिंट दिया था। अब, शादी की खबरों के बीच दोनों के वेडिंग वेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट और बाकी फंक्शन्स की भी चर्चा हो रही है

मेहमानों से फॉर्मल कपड़े पहनने का अनुरोध किया गया है। शादी 23 जून को मुंबई के बास्टियन में होगी। वैसे, बता दें कि सोनाक्षी की शादी का पहला कार्ड एक्टर सलमान खान को गया है। जहीर इकबाल के मेकअप आर्टिस्ट राजू नाग ने इस बात का खुलासा किया कि सलमान को पहला कार्ड भेजा गया है। उन्होंने  कहा, ‘जहीर, सलमान भाई के लाडले हैं। बचपन से ही जहीर को सलमान भाई ने बहुत प्यार दिया है। जहीर को हीरो के तौर पर तैयार करने में उनका ही रोल है। शादी का फैसला करने से पहले भी उन्होंने सलमान भाई को एक मैसेज किया था। जवाब में सलमान भाई ने सहमति जताई थी।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी की पूरी डेट लिस्ट

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड मैरेज करेंगे। 23 जून को ही शाम को मुंबई के शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होगी। जहीर के मेकअप आर्टिस्ट राजू ने शादी से जुड़ी प्लानिंग पर भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जहीर ने उन्हें 22 तारीख को मेकअप करने के लिए बुलाया है। 22 तारीख को पहले सगाई होगी। इसके बाद फोटोशूट होगा। फिर अगले दिन शादी होगी और उसी दिन शाम को रिसेप्शन पार्टी होगी।


Share

Leave a Reply