BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस के बागी प्रत्याशियों पर गिरी पहली गाज, हटाये गए विधानसभा युकां उपाध्यक्ष, जाने पूरी खबर

कांग्रेस के बागी प्रत्याशियों पर गिरी पहली गाज, हटाये गए विधानसभा युकां उपाध्यक्ष, जाने पूरी खबर
Share

कोरबा | नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ संगठन की गाज गिरनी शुरू हो गई है। पहली कार्यवाही युकां के कोरबा जिला के कटघोरा विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक सिंह पर हुई है।

नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 3, राजमाता सिंधिया वार्ड में कांग्रेस संगठन के घोषित प्रत्याशी सुनील अग्रवाल के विरोध में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे पर दीपक सिंह को पद मुक्त करने बाबत सूचना भी दे दी गई है। दीपक सिंह को सूचित किया गया है कि नगरीय निकाय चुनाव में संगठन के विरोध में वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं जिससे संगठन के नियमों का उल्लंघन किया है, अत: प्रदेश युवा कॉंग्रेस के निर्देशानुसार आगामी आदेश तक कटघोरा विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से उन्हें  हटाया जाता है। 
प्रदेश कार्यालय के आदेशानुसार:- पूर्णचंद पाढ़ी अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस छ.ग., गौरव दुबे प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी कोरबा, नितिन चौरसिया जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस कोरबा ने यह कार्यवाही की है। दीपक सिंह को पदमुक्त करने की लिखित रूप से सूचना दे देने की जानकारी शहजाद आलम, युकां जिला महासचिव एवं कार्यालय, मीडिया प्रभारी ने दी है।
 

Share

Leave a Reply