BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस राज्य में मिला दक्षिण अफ्रीका वेरियंट का पहला कोरोना केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...

इस राज्य में मिला दक्षिण अफ्रीका वेरियंट का पहला कोरोना केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...
Share

बंगलूरू । कर्नाटक में एक नए वेरिएंट का पहला मामला दर्ज किया गया है। यह वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका का बताया जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम से वापस लौटे 64 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। यह आंकड़ा दस मार्च तक का है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में इन 64 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दस मार्च तक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के किए टेस्ट के परिणामों के मुताबिक, एक शख्स में दक्षिण अफ्रीका के वेरिएंट वाला कोरोना संक्रमण पाया गया। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का एक म्यूटेशन पाया गया था, जिसके बारे में दिसंबर 2020 में जानकारी दी गई थी। इससे पहले सितंबर 2020 में यूके वेरिएंट वाला कोरोना संक्रमण दुनिया के सामने आया था। कर्नाटक में अब तक यूके स्ट्रेन वाले कोरोना वायरस से 29 मरीज पाए गए हैं। वहीं कोरोना के 760 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामले 7,456 हैं और और दस मार्च की शाम तक राज्य में कोरोना के मामले 9,56,801 हो गए हैं। बचा दें कि अब तक राज्य में 12,379 मरीजों की मृत्यु हो गई है।
 


Share

Leave a Reply