BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पहले प्राइवेट पार्ट काटा फिर सिर, संबंध बनाते समय गर्लफ्रेंड को आया गुस्सा

पहले प्राइवेट पार्ट काटा फिर सिर, संबंध बनाते समय गर्लफ्रेंड को आया गुस्सा
Share

कपल और रिलेशनशिप में झगड़े होना सामान्य बात है लेकिन कई बार यह झगड़े काफी बड़ा रूप ले लेते हैं। इसके बाद कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड का पहले प्राइवेट पार्ट काट दिया और फिर इसके बाद उसके सिर को भी कलम कर दिया। इतना ही नहीं यह सब तब हुआ जब वे दोनों संबंध बना रहे थे।
दरअसल, यह घटना अमेरिका के विसकॉन्सिन की है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को यह जानकारी मिली कि एक शख्स की हत्या हो गई और उसके अलग-अलग अंग कटे हुए मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इस मामले को देखा तो अधिकारियों के होश उड़ गए। उनको समझ नहीं आ रहा था कि इस गुत्थी को कैसे सुलझाया जाय। इसके बाद उन्होंने एक एक अंग जुटाने शुरू कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का प्राइवेट पार्ट एक बाल्टी में रखा हुआ था। धीरे-धीरे जब जांच बढ़ी तो पुलिस ने उस शख्स की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की, इसके बाद सारा का सारा मामला खुलकर सामने आ गया। उसने खुद ही पूरी कहानी कबूल कर ली। बताया गया कि उस रात दोनों ने संबंध बनाने से पहले ड्रग्स ली हुई थी और कुछ देर बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
महिला ने बताया कि पहले उसने बॉयफ्रेंड का गला दबाया था। वह उसे मारना नहीं चाहती थी, लेकिन फिर बाद में उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काटकर एक बाल्टी में रख दिया फिर उसका सर काटकर एक अन्य जगह रख दिया। इसके बाद उसने शरीर के कई पार्ट करके अलग-अलग जगह छुपा दिए।
आखिरकार पुलिस ने शख्स के शरीर के सभी पार्ट्स को ढूंढ निकाला। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि महिला की मानसिक स्थिति भी बहुत ठीक नहीं रहती है। पुलिस ने 23 फरवरी को इस मामले पर रिपोर्ट दर्ज की थी और तभी से जांच शुरु हो गई थी। फिलहाल महिला को अरेस्ट किया गया है और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 


Share

Leave a Reply