पहले बेटी को सुलाया मौत की नींद फिर खुद को लगाई फांसी…
झारखंड: झारखंड में पलामू जिले के बसौरा गांव थाना क्षेत्र नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से आत्महत्या का मामला सामने आया है।जिसमे एक परिवार में आपसी कलह से क्षुब्ध एक माँ ने अपनी दो छोटी-छोटी बच्चियों के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नीलाम्बर पीताम्बरपुर थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना पाकर गांव पहुंच कर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया।थाना प्रभारी के अनुसार महिला रिंकू देवी (24) अपने आवास में ही फंदे से झूलते हुए पाई गई और बगल में उसकी दो एवं चार वर्ष की दो बेटियों के शव भी पड़े हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।







.jpeg)












