BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

साल का पहला रवि पुष्य योग, इन कार्यों के लिए शुभ रहेगा...

साल का पहला रवि पुष्य योग, इन कार्यों के लिए शुभ रहेगा...
Share

पंचांग के अनुसार 11 जुलाई 2021, रविवार को आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस तिथि से आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष आरंभ होगा. इस दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा. रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने के कारण इसे रवि पुष्य योग कहा जाता है, जो अत्यंत शुभ योगों में से एक माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रवि पुष्य योग को एक श्रेष्ठ योग माना गया है. इस योग में जमीन, मकान, दुकान, वाहन, आभूषण आदि खरीदने के लिए शुभ माना गया है. इसके साथ ही यदि कोई नया शुभ कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो उसके लिए भी रवि पुष्य नक्षत्र को पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है. इसीलिए इस योग का लोग इंतजार भी करते हैं. यह योग समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है.


साल का पहला रवि पुष्य योग (Ravi Pushya Nakshatra)
11 जुलाई 2021 को साल का पहला और आखिरी रवि पुष्य योग बन रहा है. इसलिए भी इसे विशेष माना जा रहा है. 07 जुलाई 2021 को बुध का मिथुन राशि में गोचर हो चुका है. बुध को मिथुन राशि का स्वामी माना जाता है. इसके बाद रवि पुष्य का योग का निर्माण होना एक अच्छा संकेत माना जा रहा है. जो धन और करियर के लिए शुभ है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को आठवां नक्षत्र माना गया है. ये नक्षत्र जब गुरुवार और रविवार के दिन होता है तो महायोग बनाता है.


रवि पुष्य योग शुभ मुहूर्त (Ravi Pushya Auspicious Muhurat)
पंचांग के अनुसार 11 जुलाई, रविवार को पुष्य नक्षत्र सूर्योदय के साथ आरंभ होगा और रात्रि में लगभग 02 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इसकी अवधि लगभग 9 घंटे तक की रहेगी.

 

इन कार्यों के लिए शुभ रहेगा
रवि पुष्य योग को शुभ मांगलिक कार्याें के साथ इन चीजों की खरीदारी के लिए अच्छा माना जाता है-

आभूषण
इलेक्ट्रॉनिक आइटम
वाहन
भूमि,
भवन
फर्नीचर
 


Share

Leave a Reply