पहले की पत्नी की हत्या, फिर खुद भी दी जान
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने लाठी से पीट-पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घरेलू विवाद होने का अंदेशा जताया जा रहा है । मामला पाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, गाँव जेमरा बगदरा निवासी पंचराम बुधवार रात नशे की हालत में अपने घर पहुंचा और पत्नी महेत्तरीन बाई (45) से विवाद करने लगा। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी की पंचराम ने लाठी से महेत्तरीन बाई पर हमला कर दिया। उसे इतनी बुरी तरह से पीटा कि मौके पर ही महिला की मौत हो गई। अगले दिन जब पंचराम को होश आया तो उसने भी जहर खा लिया।
इसके बाद पंचराम की हालत भी बिगड़नी लगी। इस बीच सुबह पड़ोसी दे पंचराम तो तड़पता देखा तो परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसका बड़ा भाई संतराम घर पहुंचा और पुलिस को सूचना देने के बाद पंचराम को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद पंचराम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि पत्नी की हत्या के बाद पंचराम ने जहर खाया था। मामले की जांच कर रहे हैं।







.jpeg)












