BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पहली यात्रा पूरी…G20 समिट के लिए ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आज 21 सदस्य होंगे शामिल

पहली यात्रा पूरी…G20 समिट के लिए ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आज 21 सदस्य होंगे शामिल
Share

 दिल्ली :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया की अपनी पहली यात्रा पूरी करने के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील पहुंच गए हैं. यहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जनेरियो में उतर गया.

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सोमवार को ब्राजील पहुंचे, इस दौरान वह जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम मोदी के ब्राजील आगमन की घोषणा करते हुए, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 ब्राजील शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के जीवंत शहर रियो डी जनेरियो में पहुंचे.

जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे PM मोदी

ब्राजील में पीएम मोदी ट्रोइका के सदस्य के रूप में 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 ट्रोइका का हिस्सा है. पीएम मोदी के साथ, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन आज और कल (18-19 नवंबर) को रियो डी जनेरियो शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में शामिल होंगे.अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में, पीएम मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 से 21 नवंबर तक गुयाना का दौरा करेंगे.


Share

Leave a Reply