BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच श्रद्धालु डूबे

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच श्रद्धालु डूबे
Share

राजस्थान के धौलपुर में शुक्रवार को दुर्गा मूर्ति के विसर्जन के दौरान उत्तरप्रदेश के आगरा  के पांच लोग पार्वती नदी में डूब गए. आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज ने बताया कि घटना उस समय हुई जब पांच लोग दशहरे के अवसर पर शुक्रवार को राजस्थान के धौलपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने गए थे.


मुनिराज ने कहा कि पीड़ित उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के भवनपुरा गांव के निवासी थे. पीड़ितों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं.


बताया जा रहा है कि धौलपुर के बसेडी के भूतेश्वर इलाके में भूतेश्वर मंदिर के पास पार्वती नदी में ग्रामीण दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे थे.

तभी गांव के पांच युवक मूर्ति के साथ गहरे पानी में उतर गए. उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था, इस वजह से सभी एक-एक कर डूब गए.


बाद में स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी लाशों को नदी से बाहर निकलवाया. मृतकों में दो सगे भाई राजेश और रनवीर सिंह भी शामिल हैं. सभी मृतक 30 साल से कम उम्र के हैं. सभी का अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम कर दिया गया. इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है.


Share

Leave a Reply