पेट्रोल पंप पर चली गोलियों से पुलिस अफसर समेत पांच की मौत, जाने कहा की है ये खबर
मिसौरी | अमेरिका के मिसौरी राज्य में फायरिंग की खबर है जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी और एक बंदूकधारी भी शामिल है। मामले संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें पुलिस का एक अधिकारी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में बंदूकधारी को ढेर कर दिया गया।
मारे गए पुलिस अधिकारी की पहचान क्रिस्टोफर वॉल्श के रूप में हुई है। वह पुलिस में सेवा देने से पहले अमेरिकी सेना में भी सेवा दे चुके थे। स्प्रिंगफील्ड पुलिस के चीफ पॉल विलियम्स ने बताया कि मरने वालों में तीन नागरिक भी शामिल है। उन्होंने बताया कि हम गोलीबारी की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे और देखा कि एक कार के भीतर से गोलियां चलाई जा रही है। इसके बाद हमने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया।







.jpeg)












