नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

खदान में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत...

खदान में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत...
Share

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिला में डोंबिवली कस्बे के एक गांव पांच लोगों की पानी से भरी खदान में डूबने से मौत हो गयी। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।


मृतकों की पहचान मीरा गायकवाड़ (55), उनकी बहू अपेक्षा (30) और उनके तीन बच्चों - मयूरेश, नीलेश (दोनों 15 वर्ष) और मोक्ष (13) के रूप में हुई है। यह घटना संदीप गांव में आज दोपहर करीब चार बजे घटित हुई। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं खदान में कपड़े धोने में व्यस्त थीं, जबकि बच्चे किनारे पर बैठे थे। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान मोक्ष गलती से पानी में गिर गया और उसे बचाने खदान में उतरे अन्य लोग भी डूब गए।
 


Share

Leave a Reply