नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोरोना रिटर्न के बाद अन्य देशों की उड़ानों पर लग सकती है रोक, उड्डयन मंत्री ने किया ऐलान

 कोरोना रिटर्न के बाद अन्य देशों की उड़ानों पर लग सकती है रोक, उड्डयन मंत्री ने किया ऐलान
Share

नई दिल्ली। ब्रिटेन में कोरोना का नया वायरस मिलने के बाद केंद्र सरकार ने वहां की सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार दूसरे देशों के साथ भी इसी तरह की कार्रवाई कर सकती है, अगर वहां पर भी नए कोरोना वायरस को पाया जाता है।

पुरी ने कहा, `जर्मनी, बेल्जियम और फ्रांस जैसे अन्य यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई यात्रा स्थगित कर दी है। अगर हमें अन्य स्थानों पर नए वायरस के प्रसार के बारे में कोई सूचना मिलती है, तो हम अन्य देशों के साथ भी हवाई यात्रा को निलंबित करने पर विचार करेंगे। यूके में एक नए और अत्यधिक संक्रामक कोरोना वायरस की आशंका के बीच भारत सरकार ने 31 दिसंबर तक अस्थायी रूप से यूके के लिए सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया, `हमने कुछ देशों में कोरोना वायरस के एक नए रूप के प्रसार से उत्पन्न स्थिति के परिणामस्वरूप सभी आवश्यक सावधानी बरतने का फैसला किया है। यूके से भारत में आने वाली सभी उड़ानों को 22 दिसंबर से 31 दिसंबर 2020 तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

कई देशों ने ब्रिटेन की उड़ानों पर लगाई रोक-
फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, आयरलैंड और बुल्गारिया सभी ने ब्रिटेन की यात्रा पर प्रतिबंधों की घोषणा की। ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने घोषणा की कि दक्षिणी इंग्लैंड में क्रिसमस की खरीददारी और समारोहों को तेजी से फैलने वाले संक्रमण के कारण रद्द किया जाना चाहिए।

जॉनसन ने कहा कि हाल के हफ्तों में वायरस का तेजी से फैलने वाला नया वैरिएंट, जो मौजूदा की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है, लंदन और दक्षिणी इंग्लैंड में तेजी से फैल रहा है।

Share

Leave a Reply