BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फ्लिपकार्ट ने किया वॉलमार्ट इंडिया के होलसेल बिजनस का अधिग्रहण

 फ्लिपकार्ट ने किया वॉलमार्ट इंडिया के होलसेल बिजनस का अधिग्रहण
Share

नईदिल्ली। दिग्ग्ज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने गुरुवार को कहा कि उसकी होलसेल यूनिट वॉलमार्ट इंडिया के कैश एंड कैरी बिजनस का अधिग्रहण करेगी। कंपनी ने कहा कि वह अगले महीने फ्लिपकार्ट होलसेल लॉन्च करेगी। कंपनी की नजर देश के 650 अरब डॉलर के बी2बी रिटेल मार्केट पर है। वॉलमार्ट के भारत में 28 बेस्ट प्राइस होलसेल स्टोर हैं। एक हफ्ते पहले फ्लिपकार्ट ने कहा था कि उसने वॉलमार्ट की अगुवाई वाले इनवेस्टर ग्रुप से 1.2 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई है।

इस कदम से वॉलमार्ट का रिटेल पोर्टफोलियो फ्लिपकार्ट ग्रुप के तहत मजबूत होगा। करीब दो साल पहले वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर में खरीदी थी। कंपनी ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब रिलायंस जियोमार्ट ने देश के ई-कॉमर्स सेक्टर में नई क्रांति का बिगुल फूक दिया है। फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह अगले महीने फ्लिपकार्ट होलसेल लॉन्च करेगी। इसकी शुरुआत फैशन और ग्रोसरी से होगी जिससे उसका जियामार्ट, उड़ान, मेट्रो कैश एंड कैरी तथा ऐमजॉन के बी2बी डिवीजन से सीधा मुकाबला होगा। 
 
 
वॉलमार्ट इंडिया के कर्मचारी फ्लिपकार्ट ग्रुप में जाएंगे। बेस्ट प्राइस ब्रांड अपने 28 स्टोर्स और ई-कॉमर्स ऑपरेशंस जारी रखेगा। फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि फ्लिपकार्ट होलसेल के लॉन्च से कंपनी अपनी पहुंच टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स और फाइनेंस से स्मॉल बिजनस तक बढ़ाएगी। वॉलमार्ट इंडिया के अधिग्रहण से हम किराना और एमएसएमई की जरूरतों को अलग ढंग से पूरा कर पाएंगे।

Share

Leave a Reply