BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोना और चांदी में उतार चढ़ाव जारी, जानिए आज के नए भाव

सोना और चांदी में उतार चढ़ाव जारी, जानिए आज के नए भाव
Share

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर बने दबाव के बीच आज घरेलू स्तर पर सोने और चाँदी की में उतार चढ़ाव देखा गया। सोना जहां 131 रुपये प्रति दस ग्राम चढ़ गया वहीं चाँदी 30 रुपये तक फिसल गयी।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.04 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1823.60 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी सोना वायदा 0.11 प्रतिशत उतरकर 1825.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.36 प्रतिशत टूटकर 24:35 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।


घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 131 रुपये की बढ़त लेकर 48149 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 121 रुपये उठकर 48146 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा।


चाँदी उतार चढ़ाव के बीच 64880 रुपये प्रति किलोग्राम पर लगभग स्थिर रहा जबकि चाँदी मिनी 30 रुपये गिरकर 65057 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।


Share

Leave a Reply