CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मानसून में जरूर फॉलो करें लाइफस्टाइल से जुड़े ये 5 टिप्स, रहेंगे फिट और हेल्दी

मानसून में जरूर फॉलो करें लाइफस्टाइल से जुड़े ये 5 टिप्स, रहेंगे फिट और हेल्दी
Share

 Lifestyle Tips To Stay Healthy During Monsoon: मानसून का मौसम इन दिनों अपने चरम पर है। कभी बारिश और कभी उमस भरे मौसम के कारण इस समय मौसमी बीमारियां फैलना का खतरा कई गुना बढ़ जाता हैं। इस मौसम में जरा सी लापरवाही के कारण पेट में दर्द, स्किन इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में मानसून में स्वस्थ रहने के लिए लाइफस्टाइल को हेल्दी रखना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम के दौरान कोशिश करें कि  बाहर के खाने से बचें और तले हुए खाद्य पदार्थों को न खाएं। कई बार बाहर का खाना न खाने के बाद ही शरीर में कई तरह की बीमारियां लग सकती हैं। इस मौसम में हेल्दी डाइट के सेवन के साथ हाइजीन को मेंटेन करना भी आवश्यक होता है। कई बार हाइजीन का ध्यान नहीं रखने के कारण कई तरह की बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। मॉनसून में हेल्दी डाइट के सेवन के साथ स्वस्थ लाइफस्टाइल को फॉलो करके भी कई स्वस्थ रहा जा सकता हैं। इस मौसम में हेल्दी रहने के लिए इन लाइफस्टाइल टिप्स को फॉलो करें।

गुनगुने पानी से नहाएं

बारिश में भीगने के कारण त्वचा पर खुजली के साथ रैशेज की समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए बारिश से आने के बाद हल्के गुनगुने पानी से नहाएं। ऐसा करने से शरीर के बैक्टीरिया कम होंगे और इंफेक्शन के चांसेज भी कम होंगे। बारिश में भीगकर आने के बाद बालों को अवश्य धोएं। बाल नहीं धोने से बालों में भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

नीम की पत्तियां

नीम शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मानसून में होने वाली बीमारियों को दूर रखते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम की पत्तियों को सूखा लें। अब इन पत्तियों को जला कर धुआं करें। ऐसा करने घर में मच्छर कम आएंगे और घर भी साफ-सुथरा होगा।

बासी खाने से बचें

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए बासी खाने से बचना चाहिए क्योंकि इस मौसम में खाने में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते है। इस कारण बासी खाना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बासी खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। डाइट में ताजे फल, नट्स और सब्जियों को शामिल करें।

हाइड्रेट रहे

मानसून में बारिश होने के कारण प्यास का कम एहसास होता है। कम पानी पीने के कारण शरीर को नुकसान होता है। कोशिश करें कि दिनभर में 1 से 2 लीटर पानी अवश्य पिएं। सही मात्रा में पानी पीने से विषाक्त पदार्थ बाहर होते हैं और शरीर हेल्दी रहता है।

एक्सरसाइज करें

मानसून में स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लें। अक्सर लोग बारिश के कारण बाहर जाने से बचते है, तो ऐसे समय में ऐसी एक्सरसाइज करें, जो घर पर आसानी से की जा सकें। मानसून में योगा या स्ट्रेचिंग की जा सकती है। एक्सरसाइज करने से मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता है।

मानसून में फिट और हेल्दी रहने के लिए इन लाइफस्टाइल टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।


Share

Leave a Reply