BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

होली पर अपनी त्वचा और बालों को रंगों से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स....

होली पर अपनी त्वचा और बालों को रंगों से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स....
Share

बाजार में अधिकतर हार्श केमिकल्स युक्त होली के रंग मौजूद हैं, जो त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अब होली आने ही वाली है और ऐसे में अगर आप इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अपनी त्वचा और बालों को रंगों से सुरक्षित कैसे रखा जाए? तो अब आप परेशान न होइए। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी त्वचा और बालों को होली के रंगों से सुरक्षित रख सकते हैं।


सिर और त्वचा पर तेल लगाएं

तेल आपकी त्वचा और बालों से रंगों को आसानी से छुड़ाने में मदद करेगा। बेहतर होगा कि आप होली खेलने से 15 मिनट पहले अरंडी के तेल, नारियल के तेल और नींबू के रस की कुछ बूंदों का मिश्रण बनाकर उसे अपनी त्वचा पर लगाएं। इसके बाद अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें। वहीं, नारियल के तेल को हल्का गर्म करके अपने स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगाकर कुछ मिनट मालिश करें।
नाखूनों को रंगों से ऐसे बचाएं


नाखूनों को भी होली के रंगों से बचाना जरूरी है क्योंकि बाद में इनसे रंगों को हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके लिए होली खेलने से पहले अपने हाथों और पैरों के नाखूनों पर जैतून का तेल लगाएं। इसके बाद अपने नाखूनों पर किसी गहरे रंग की नेल पेंट का मोटा कोट लगा लें। अंत में नाखूनों पर पैट्रोलियम जेली मलें। इन चीजों से आपके नाखूनों पर एक ऐसी परत बन जाएगी, जो इन्हें रंगों से सुरक्षित रखेगी।


त्वचा पर बर्फ मलें

अगर आप अपनी त्वचा को रंगों से बचाए रखना चाहते हैं तो होली खेलने से पहले इस हैक को जरूर अपनाएं। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ कर लें, फिर खुले रोमछिद्रों को बंद करने के लिए कुछ बर्फ के टुकड़ों को हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें। इसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा के लिए चेहरे पर सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर लगाएं। यह हैक रंगों को आपकी त्वचा में अवशोषित होने से रोकेगा।


गीले कपड़े अधिक देर तक पहनने से बचें
अगर होली खेलते समय आपके कपड़े भीग जाते हैं तो आप उन्हें ज्यादा देर तक पहनकर न रखें क्योंकि उनके कारण आपको जलन या फिर रैशेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, अगर आपने रंग लगा रखा है तो वह त्वचा के रोमछिद्रों में घुसकर कई तरह की समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं क्योंकि रंग केमिकल्स युक्त होते हैं। बेहतर होगा कि आप होली खेलते समय गहरे रंग के सूती कपड़े पहनें।

 


Share

Leave a Reply