BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रिश्ते हुए तार-तार : राजधानी में पैसों के लिए बेटी ने बॉयफ्रेंड के दोस्त के साथ मिल कर अपनी ही माँ को उतारा मौत के घाट, और रच डाली इतनी बड़ी कहानी

रिश्ते हुए तार-तार : राजधानी में पैसों के लिए बेटी ने बॉयफ्रेंड के दोस्त के साथ मिल कर अपनी ही माँ को उतारा मौत के घाट, और रच डाली इतनी बड़ी कहानी
Share

नई दिल्ली | दिल्ली के अंबेडकर नगर में एक युवती ने मां-बेटी के रिश्ते को ही कलंकित कर दिया. पुलिस ने 55 साल की महिला की हत्या के मामले को सुलझाते हुए जो खुलासा किया है वो हैरान कर देने वाला है.

दिल्ली पुलिस के दावे के मुताबिक बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी. बता दें कि जिस महिला की हत्या हुई थी, वो बीजेपी के टिकट पर वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी थी.

पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की बेटी देवयानी के बयानों में विरोधाभास था, जिसके बाद लगातार पूछताछ करने पर वो टूट गई और उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती ने बताया कि उसने कार्तिक चौहान नाम के शख्स के साथ मिलकर मां की गला रेतकर हत्या की थी. आरोपी बेटी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी स्क्रिप्ट तैयार की थी.

बेटी देवयानी ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले चेतन नाम के शख्स के साथ हुई थी और दोनों का 4 साल का बेटा भी था. शादी के कुछ साल बाद देवयानी ने अपने पति को छोड़ दिया और शिबू नाम के एक शख्स के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी.

देवयानी के मुताबिक उसकी मां उसके इस रिश्ते से खुश नहीं थी और चाहती थी की देवयानी इस रिश्ते को तोड़ दे और अपने पति के साथ रहना शुरू कर दे.

देवयानी ने बताया की उसकी मां ने धमकी दी थी कि वो अगर अपने पति के साथ नहीं रहने जायेगी तो वो प्रॉपर्टी और तमाम चीजों से उसे बेदखल कर देगी, इतना ही नहीं देवयानी ने पूछताछ में बताया कि उसकी मां ने उसे पैसे देना बंद कर दिया था, जिस से वो परेशान रहने लगी थी,

इसके बाद देवयानी ने लिव इन रिलेशन में रहने वाले शख्स शिबू के दोस्त कार्तिक के साथ मिलकर मां की हत्या का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक देवयानी ने अपनी मां और चाचा संजय की चाय में नींद की गोली मिलाई और उसके बाद देवयानी ने कार्तिक को फोन करके बुलाया. कार्तिक ने देवयानी की मां का गला सर्जिकल ब्लेड से रेत दिया.

देवयानी ने उसके बाद कार्तिक को खुद घर में रखे गहने और कैश दिए और कार्तिक को वहां से जाने के लिए कहा ताकि किसी को शक ना हो. पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसकी बेटी देवयानी और कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है.


Share

Leave a Reply