BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

PM किसान सम्मान निधि के लिए मुख्यमंत्री ने सभी की KYC पूरा कराने का दिए निर्देश, 31मार्च तक नहीं कराने पर रुकेगी अगली किश्त, जानिये कैसे करना होगा KYC

PM किसान सम्मान निधि के लिए मुख्यमंत्री ने सभी की KYC पूरा कराने का दिए निर्देश, 31मार्च तक नहीं कराने पर रुकेगी अगली किश्त, जानिये कैसे करना होगा KYC
Share

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत शत-प्रतिशत किसानों का केवाईसी पूर्ण कराने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर को दिए निर्देश, उन्होंने कहा है कि जिलों में किसानों के केवाईसी पूर्ण कराने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान ऐसे सभी किसान जिनका बैंकों में वेरिफिकेशन पूरा नहीं हुआ है उसे पूरा करा लिया जाए।

दरअसल केंद्र सरकार ने एक परिपत्र जारी कर सभी किसानों के खाते की केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। यानी इस योजना का फायदा ले रहे किसानों को अपनी पहचान और खाते से जुड़े ब्यौरे को प्रमाणित कराना होगा। इसको किसान खुद ही पीएम किसान सम्मान निधि के पोर्टल से करा सकते हैं। वह जनसेवा केंद्रों पर जाकर भी केवाईसी करा सकते हैं। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च तक केवाईसी नहीं हुई तो योजना की 11वीं किश्त जारी नहीं की जाएगी। यह किश्त अप्रैल महीने में जारी होनी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 2 हजार रुपए की किश्त में कुल 6 हजार सालाना मिलता है।

जानिये कैसे करना होगा KYC
अधिकारियों ने बताया, केवाईसी कराने के लिए पंजीकृत किसान खुद पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन करा सकते हैं। लोक सेवा केन्द्र, च्वाईस सेंटर के माध्यम से भी सत्यापन करवा सकते हैं। पोर्टल पर अपडेट का विकल्प है। उसपर क्लिक करने पर आधार नंबर आदि भरना होगा। उसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसके जरिए केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

राज्य में 40 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन
छत्तीसगढ़ में इस योजना के तहत 40 लाख 17 हजार 734 किसानों का पंजीयन है। 2021 में इनमें से 72% किसानों को तीन किश्तों में 28 लाख 84 हजार 396 रुपयों का भुगतान हुआ है। योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। तब से अब तक 10 किश्तों का भुगतान हो चुका है। 11वीं किश्त का भुगतान अप्रैल 2022 में होना है।

 


Share

Leave a Reply