BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आईपीएल के इतिहास में पहली बार दो लीग मुक़ाबले एक ही दिन एक ही समय पर

 आईपीएल के इतिहास में पहली बार दो लीग मुक़ाबले एक ही दिन एक ही समय पर
Share

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि दो लीग मैच एक ही तारीख़ को एक ही समय पर खेले जाएंगे। इससे पहले आईपीएल 2021 के लीग मैच डबल हेडर के साथ आठ अक्तूबर को समाप्त होने वाले थे। जहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समयानुसार सुबह 11 बजे से सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) और गत विजेता मुंबई इंडियंस (एमआई) का मुक़ाबला अबू धाबी में प्रस्तावित था। जबकि यूएई के समयानुसार शाम 6 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के ख़िलाफ़ होनी थी। लेकिन अब ये फ़ैसला किया गया है कि 8 अक्तूबर को ही ये दोनों मैच यूएई के समयानुसार शाम 6 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 7.30) खेले जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को प्रेस रिलीज़ के ज़रिए इस बात की जानकारी दी, हालांकि उसमें इसके पीछे की वजह के बारे में नहीं बताया गया है। लेकिन ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो को जानकारी मिली है कि इसको कराने के लिए आईपीएल के ब्रॉडकास्टर स्टार ने सलाह दी है। स्टार ऐसा एक ट्रायल के लिए करना चाहता है ताकि अगले साल यानी 2022 में दस टीमों की शिरकत वाली इस प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर सके। आईपीएल के 2022 संस्करण में डबल हेडर मैचों की संख्या में इज़ाफ़ा हो सकता है।इससे पहले साल 2011 में भी आईपीएल में 10 फ्ऱेंचाइजिय़ों ने शिरकत की थी, और तब 70 लीग मैच खेले गए थे जबकि प्ले ऑफ़ की संख्या चार थी। आखऱिी बार आठ से ज़्यादा टीमों के बीच आईपीएल में प्रतियोगिता 2013 में हुई थी, तब नौ टीमों ने हिस्सा लिया था और कुल 76 मैच हुए थे।

Share

Leave a Reply