BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जबरिया देह व्यापार कराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, युवतियों व महिलाओं पर दबाव बना कर देते थे देह व्यापार को अंजाम...

जबरिया देह व्यापार कराने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, युवतियों व महिलाओं पर दबाव बना कर देते थे देह व्यापार को अंजाम...
Share

बिलासपुर|  पुलिस ने एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है जो शहर की युवतियों व महिलाओं से जबरिया देह व्यापार करने का दबाव बना कर इस घटना को अंजाम देते थे|  दोनों ने एक गर्भवती महिला पर भी देह व्यापार करने का दबाव डाला। उसके मना करने पर कई तरह से प्रताड़ित कर वाट्सएप ग्रुप में दुष्प्रचारित कर उसे बदनाम किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एडिशनल एसपी ओपी शर्मा, सीएसपी निमेश बरैया व कोतवाली टीआइ परिवेश तिवारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी प्रशांत अग्रवाल को सूचना मिली थी कि शहर की युवतियों व महिलाओं को प्रलोभन देकर देह व्यापार कराया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में 30 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि दयालबंद स्थित गुरु कुल स्कूल के पास रहने वाली आरती उर्फ दुर्गेश्वरी सुमन व उसका पति राजेश सुमन उसे आर्थिक प्रलोभन देकर देह व्यापार कराने का दबाव डाल रहे हैं। महिला के गर्भवती होने पर भी उसे जबरिया इस अनैतिक कारोबार में शामिल होने के लिए परेशान करने लगे। पीड़ित महिला के मना करने के बाद आरोपित पति-पत्नी ने उसे देह व्यापार कराने वाली महिला के रूप में सोशल मीडिया व वाट्सएप ग्रुप में प्रचारित कर बदनाम किया। इसके बाद उसके पास अनजान नंबरों से फोन आने लगा। इससे महिला तंग आ गई। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित आरती उर्फ दुर्गेश्वरी सुमन व पति राजेश सुमन के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपित महिला को दयालबंद स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपित राजेश सुमन को कोरबा के चिकनीपाली में दबिश देकर पकड़ लिया गया। 


भनक लगते ही हो गए थे फुर्र-
पीड़ित महिला के रिपोर्ट दर्ज कराने की भनक आरोपित महिला व उसके पति को लग गई थी। यही वजह है कि दोनों रफू-चक्कर हो गए थे। इस बीच पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपितों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। वहीं पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में जुटी रही। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share

Leave a Reply