घर में जबरन प्रवेश कर महिला पर धारदार चीज से हमला, जुर्म दर्ज, जाने कहा की है ये घटना
रायपुर | खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम केशला में एक महिला के घर जबरन प्रवेश कर उस पर धारदार चीज से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थियां डिगेश्वरी देवांगन पति अनुप 35 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी कामला देवांगन पिता दीपचंद निवासी केशला जो प्रार्थियां का पड़ोसी है 07 जनवरी को शाम 04 बजे डिगेश्वरी के घर में जबरन प्रवेश किया और उस किसी धारदार चीज से यह कहते हुए हमला कर उसे घायल कर दिया कि वो अपने पति को शराब पीने से क्यों मना करती है। बताया जा रहा है कि धारदार चीज से महिला के सिर पर चोट लगी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 452, 294, 506, 324 के तहत जुर्म दर्ज किया है।







.jpeg)
.jpg)











