लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

राज्यपाल से वन मंत्री अकबर, कृषि मंत्री चौबे ने की मुलाकात...

राज्यपाल से वन मंत्री अकबर, कृषि मंत्री चौबे ने की मुलाकात...
Share

रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके से कृषि मंत्री रविंद्र चौबे एवं वन मंत्री मो. अकबर ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल उइके से राज्य के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।


राज्यपाल से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के मध्य संपत्ति तथा कर्मचारियों के अंतरण के संबंध में, अनुसूचित क्षेत्र में गठित नगर पंचायत प्रेमनगर जिला सूरजपुर, नरहरपुर जिला कांकेर, दोरनापाल जिला सुकमा एवं नगर पंचायत बस्तर को पुनः ग्राम पंचायत में परिवर्तित करने के संबंध में भी चर्चा की गई। साथ ही राज्य में नगरीयकरण की वृद्धि से नगरों में परिवहन एवं पार्किंग नीति के संबंध में, राज्यपाल सचिवालय में लंबित नवीन पदों के पदस्थापना एवं छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग रायपुर के अध्यक्ष के नियुक्ति के संबंध में चर्चा की।


प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों के स्थिति के संबंध मे चर्चा के दौरान राज्यपाल उइके ने कहा कि प्रबंधकों केे प्रतिमाह मासिक पारिश्रमिक को बढ़ाकर 20 हजार करने से प्रबंधको को आर्थिक लाभ होगा एवं उनके स्थिति में सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के निर्देश पर प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का पारिश्रमिक बढ़ाकर 20 हजार प्रतिमाह करने के संबंध में आदेश राज्य शासन द्वारा गत माह जारी किया गया था। इसके अलावा राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों की समस्याओं एवं समितियों के लाभांश के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्य के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं जय प्रकाश मौर्य उपस्थित थे।
 


Share

Leave a Reply