मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दागा एक सवाल
रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती दी है। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में शनिवार को संवाददाताओं से चर्चा में उन्होंने कहा आजादी के बाद गांधी जी का विचार था, कांग्रेस की भूमिका खत्म हो गई। एक राजनीतिक दल के रूप में अब इसको खत्म कर देना चाहिए। अगर भूपेश बघेल और उनके नेता महात्मा गांधी को मानते हैं तो कांग्रेस को खत्म करें। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी की बात मानकर पहले कांग्रेस को खत्म करें, फिर कोई और बात करें।
31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था, अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटेल को मानते हैं तो पहले आरएसएस पर प्रतिबंध लगाएं।







.jpeg)












