विधायकों की दिल्ली रवानगी पर सामने आया पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बड़ा बयान
रायपुर। विधायकों की दिल्ली रवानगी पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधायकों को एकत्रित करने का मतलब संकट गहराता चला जा रहा है। कांग्रेस द्वारा एयरपोर्ट पर जिस तरह से नारेबाजी की जा रही थी वह स्पष्ट संकेत है। कांग्रेस के अंदर ढाई ढाई साल की प्रक्रिया प्रारंभ करने का कार्य केंद्रीय नेतृत्व ने कर दिया है। ऐसा स्पष्ट हो रहा है कि अब विधायकों को लामबंद किया जा रहा है। वहीं डॉ. सिंह ने आरोप लगते हुए कहा की मुख्यमंत्री द्वारा विधायकों की बैठक लेकर उन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया जा रहा। ताकि केंद्रीय नेतृत्व के सामने यह शक्ति के रूप में खड़े हो।







.jpeg)












