BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की घटाई गई सुरक्षा, प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की बैठक में लिया गया निर्णय...

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की घटाई गई सुरक्षा, प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की बैठक में लिया गया निर्णय...
Share

रायपुर। राज्य सरकार की बैठक में 13 नवंबर को हुई प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर निर्णय लिया गया| इस संबंध में गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को Z+ की सुरक्षा को घटाते हुए Z, इसी तरह उनके पुत्र और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को Z+ से घटाकर Z किया गया है. डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह की सुरक्षा को Z से घटाकर Y+ सुरक्षा श्रेणी में किया गया है. इसके अलावा डॉ. रमन सिंह की पुत्र वधु ऐश्वर्या सिंह और बेटी अस्मिता गुप्ता को पूर्व में प्रदत्त X कैटेगेरी सुरक्षा को हटाने का निर्णय लिया गया है|


वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की Y+ सुरक्षा श्रेणी, कांकेर की पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले की Y+, कांकेर के ही पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, भानुप्रतापपुर के पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम Y+ सुरक्षा श्रेणी के अलावा छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री शिवकुमार डहरिया और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को प्रदान की जा रही Y सुरक्षा श्रेणी का बरकरार रखा गया है. पूर्व मंत्री गणेशराम भगत, चित्रकोट के पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप और चित्रकोट के ही पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप को प्रदान की जा रही  Z सुरक्षा श्रेणी को यथावत रखते हुए नियमानुसार उपयोग करने एडवायजरी जारी रखने का निर्णय लिया गया है| इसके अलावा बिंद्रानवागढ़ के पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी की सुरक्षा को Z से Y+, सिहावा की पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह की सुरक्षा श्रेणी को Y+ से Y श्रेणी और पूर्व पुलिस महानिदेशक एएन उपाध्याय को प्रदत्त Y को कम कर X सुरक्षा श्रेणी करने का निर्णय लिया गया है|

राज्य सरकार ने इसके अलावा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम को जेड कैटेगरी, बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी को वाय प्लस कैटेगरी, महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू और डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू को वाय कैटेगरी सुरक्षा प्रदान की गई है. वहीं बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना संकनी को प्रदान की जा रही Y+ सुरक्षा श्रेणी, मरईगुड़ा, सुकमा सरपंच हपका मारा को प्रदान की जा रही X सुरक्षा श्रेणी का आईबी के आंकलन कराकर आगामी पीआरजी की बैठक में रखने का निर्णय लिया गया है|

Share

Leave a Reply