BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने दी नसीहत कांग्रेस के विधायक-मंत्रीगण करे धान उपार्जन केंद्रों का दौरा,पढ़े पूरी खबर आखिर क्यों कहा ऐसा

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने दी नसीहत कांग्रेस के विधायक-मंत्रीगण करे धान उपार्जन केंद्रों का दौरा,पढ़े पूरी खबर आखिर क्यों कहा ऐसा
Share

रायपुर। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि कांग्रेसी विधायक व मंत्री दिल्ली कूच करने के बजाए धान उपार्जन केंद्र में जाकर किसानों की समस्या का निराकरण करें । श्री बजाज ने कहा कि धान खरीदी की दोषपूर्ण नीति के कारण उपार्जन केंद्र में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बजाज ने कहा कि शासन की गलत नीतियों के कारण किसानों में बेहद आक्रोश है वे अपना गुस्सा समिति और छोटे कर्मचारियों पर उतार रहे हैं। श्री बजाज ने कहा कि धान खरीदी को लेकर शासन नित नए फरमान जारी कर बार-बार धान खरीदी की प्रक्रिया में बदलाव कर रही है। ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ में धान का विपुल उत्पादन शासन के लिए बोझ बन गया है। श्री बजाज ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में सहकारी समितियों में धान बेचकर किसान इतने हैरान नहीं हुए, जितना प्रदेश की इस कांग्रेस सरकार ने किसानों को संत्रस्त कर रखा है। रोज-रोज के नित-नए तुगलकी फरमान जारी करके  प्रदेश की भूपेश सरकार ने धान खरीदी की प्रक्रिया को बेहद पेचीदा बनाने का काम ही किया है। अब प्रदेश का अन्नदाता किसान पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल को याद करने लगा है, जब उसकी उपज का एक-एक दाना प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार बिना किसी अड़ंगे के खरीदकर वादे के मुताबिक धान की कीमत और बोनस की राशि किसानों के खाते में तत्काल जमा कर देती थी। श्री बजाज ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नसीहत दी है कि किसानों के धान-खरीदी को लेकर राजनीति करने से बाज आए और किसानों के धैर्य की परीक्षा न लें।


Share

Leave a Reply