BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

रायपुर पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मौजूदा सियासी सरगर्मी के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह रायपुर पहुंच गए हैं। वे यहां निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं, लेकिन उनके यहां होने से कांग्रेस नेता सक्रिय हो गए हैं। रेलवे स्टेशन पर उतरते ही दिग्विजय सिंह का सामना सवालों से हुआ। लेकिन वे स्थानीय राजनीति संबंधी सवालों को टाल गए।


मध्य प्रदेश से ट्रेन के जरिए रायपुर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार वास्तव में छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव कर रही है। शराबबंदी को लेकर हुए एक सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, यह हर उस व्यक्ति को सोचना चाहिए जो राजनीति में है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों शराबबंदी के वादे को लेकर सरकार और कांग्रेस से सवाल हो रहे हैं। तीन दिन पहले खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने ऐसे ही एक सवाल पर कहा था, उन्हें सवाल सुनाई ही नहीं दिया। एक दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कह दिया कि शराब आदिवासी समाज की रीति-नीति और परंपरा का हिस्सा है। ऐसे में अधिसूचित क्षेत्रों में शराबबंदी लागू करना संभव नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रायपुर में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे की शादी में शामिल होने आए हैं। अगले दो दिन वे रायपुर में ही रहेंगे। वे यहां से 2 जुलाई को सुबह 10.15 की नियमित उड़ान से वड़ोदरा रवाना होंगे।


Share

Leave a Reply