BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा ने कोर्ट में किया सरेंडर...जानें क्या है मामला

पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा ने कोर्ट में किया सरेंडर...जानें क्या है मामला
Share

 उत्तर प्रदेश। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में फरार घोषित पूर्व सांसद जया प्रदा ने सोमवार को रामपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जया प्रदा साल 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर से बीजेपी की उम्मीदवार थी। उनके खिलाफ स्वार और केमरी थाने में दो चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की FIR दर्ज हुई थी। स्वार में उन पर आचार संहिता के बावजूद नूरपुर गांव में सड़क का उद्घाटन करने का आरोप है।

जया प्रदा बीते 7 मौकों पर कोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज मामले में सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हुई थी। इसके बाद यूपी के रामपुर की विशेष अदालत ने जया प्रदा को फरार घोषित कर दिया था। पिछली सुनवाई में जज शोभित बंसल की अध्यक्षता वाली MP-MLA विशेष अदालत ने पुलिस अधीक्षक को 6 मार्च तक अदालत में उनकी हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी SP के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया था।


Share

Leave a Reply