पूर्व प्रधानमंत्री व उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, पीएम मोदी ने फोन पर ली स्वास्थ्य की जानकारी
बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी(एस) के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी चेन्नमा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने ट्वीट किया, ``मेरी पत्नी चेन्नमा और मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हमने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं, जो पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए खुद की जांच करवा लें। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि वे घबराएं नहीं।``
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा से बात की और उनके और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।







.jpeg)












