BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी बेहोशी के बाद पुणे के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी बेहोशी के बाद पुणे के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
Share

पुणे। भाजपा के पूर्व नेता एवं प्रख्यात पत्रकार अरुण शौरी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 78 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री रविवार देर रात बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें यहां रुबी हॉल क्लिनिक ले जाया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, सभी आवश्यक जांच कर ली गई हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। वह होश में हैं। 


गौरतलब है कि अरुण शूरी हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली के खिलाफ आवाज उठाने के लिए चर्चा में रहे हैं। उन्होंने फ्रांस के साथ हुए राफेल विमानों के सौदे को लेकर भी सरकार की कड़ी आलोचना की और सुप्रीम कोर्ट में अर्जी तक दाखिल कर दी। उनके साथ प्रशांत भूषण, यशवंत सिन्हा ने भी संयुक्त रूप से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी। शूरी मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक सौहार्द्र बिगडऩे का भी अक्सर आरोप लगाते रहते हैं। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। अब वह बीजेपी में नहीं हैं।

Share

Leave a Reply