घर से लापता हुई 8 वर्षीय बालिका का शव मिलने से मचा हडकंप, मामले की जाँच में जुटी पुलिस....
उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश कन्नौज जिले से एक घटना निकल कर सामने आ रही है। जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में बुधवार की रात से लापता आठ वर्षीय एक बालिका का शव सुबह मक्के के खेत में पाया गया।
परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि सौरिख थाना क्षेत्र के अरूहो गांव की निवासी आठ वर्षीय बच्ची बुधवार की रात को लापता हो गई थी। रात में परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला।
बताया गया कि सुबह कुछ किसानों ने गांव के बाहर मक्के के खेत में एक बालिका का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द कुमार दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया है कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।







.jpeg)












