स्कूल बस और कार में भिडंत, चार बच्चे घायल जाने पूरी खबर
महासमुंद। पटेवा-सिनोधा के बीच मोड़ पर स्कूल बस और कार में भिडंत हो गई। जिससे बस में बैठे चार बच्चों और कार चालक को चोटें आई है। सूचना पर पटेवा पुलिस ने बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे श्रद्धा पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक सीजी 06 एच 0158 बच्चों को लेकर सिनोधा जाने निकली थी। पटेवा-सिनोधा के बीच मोड़ पर सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। बारनवापारा अभ्यारण्य घूमने आए कार सवार धमतरी के 2-3 युवकों के वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में बस में बैठे 4 बच्चों को मामूली चोटें आई और कार चालक भी घायल हुआ है।







.jpeg)












