नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अनाज से भरे लोडिंग वाहन के पलटने से चार की मौत छह घायल

 अनाज से भरे लोडिंग वाहन के पलटने से चार की मौत छह घायल
Share

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के बिलौआ थाना क्षेत्र में आज अनाज से भरे एक लोडिंग वाहन के पलटने से उसमें चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी से ग्वालियर आ रहा यह वाहन जौरासी घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस वजह से उसमें सवार गोविंद (40), सीमा (35), कान्हा (12) और संतोषी (06) की मृत्यु हो गयी। सभी मृतक शिवपुरी जिले के निवासी बताए गए हैं। छह घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक लोडिंग वाहन में शिवपुरी जिले से अनाज भरकर ग्वालियर की तरफ लाया जा रहा था और वाहन में लगभग एक दर्जन व्यक्ति (श्रमिक और उनके परिजन) सवार थे। जौरासी घाटी पर यह वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और चार की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी।

Share

Leave a Reply